Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। क्षेत्र में यूरिया डीएपी की किल्लत के बीच किसानों के लिए राहत की खबर आई है कि रविवार को मंडी में 3000 बैग डीएपी एवं 1400 बैग यूरिया के वितरित किए जाएगें। कृषि अधिकारी सुरेन्द्र मारू ने बताया कि मंडी प्रांगण स्थित जय किसान सोसायटी में डीएपी के 2200, एनपीके फर्टिलाइजर के 800, कुल 3000 बैग एवं एग्री क्लिनिक सहकारी समिति में 1400 बैग यूरिया की पहुंच होनी संभावित है। रविवार को इनका वितरण कृषि विभाग के कार्मिकों की देख रेख में किया जाएगा। यूरिया डीएपी लेने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड एवं बिजली का बिल साथ लाना आवश्यक होगा।