Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2026। आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जयपुर पब्लिक स्कूल (JPS) में उपजिला चिकित्सालय, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी और कंसल्टेंट मदनलाल ने विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, कारण और निवारण पर विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सा टीम ने छात्रों को समझाया कि समय रहते जांच और सही जीवनशैली अपनाकर इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने ” बचाव ही उपाय है” के मूल मंत्र को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को कैंसर मुक्त समाज बनाने और नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और समाज को जागरूक करेंगे। इस दौरान ओम कालवा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। समन्व्य की जिम्मेदारी राकेश पड़िहार और तालुका विधिक सेवा समिति के पीएलवी बलराम बेनीवाल ने निभाई। विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटला ने सभी का आभार जताया।