Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2026। कालू रोड पर बुधवार दोपहर सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से एक मोटरसाइकिल उससे टकरा गई और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।
डंपिंग यार्ड से कुछ आगे हुई दुर्घटना में बींझासर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहें बाइक सवार 20 वर्षीय रामनिवास नैण व 20 वर्षीय राकेश नैण घायल हो गए है। दोनों घायलों को आड़सर छोटा, कालू से पिकअप में श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें देवाराम नाई व डूंगरनाथ सिद्ध पिकअप में लेकर आ रहें थे। सूचना मिलने पर आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की क्विक एंबुलेंस भी सामने पहुंची और बीच मार्ग में दोनों घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ सुनील सहारन ने टीम के साथ दोनों को प्राथमिक उपचार दिया और बीकानेर रेफर कर दिया है।