Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्सइ 30 जनवरी 2024। पुलिस की कार्यशैली से नाराज एक अधेड़ टॉवर पर चढ़ गया है और न्याय दिए जाने की मांग कर रहा है। खबर आग की तरह गांव में फैल रही है और टॉवर के नीचे ग्रामीण एकत्र होने लगे है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बाडेला में एक मामले में परिवादी किसनाराम खिलेरी पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं करने से नाराज है और पुलिस से न्याय की मांग करते हुए वह टॉवर पर चढ़ गया है। किसनाराम का कहना है कि मामले में आरोपियों की अग्रिम जमानत 18 जनवरी को जोधपुर होईकोर्ट से खारिज हो गई है उसके बावजूद पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही और जानबूझकर प्रभावशाली आरोपियों के बचाव में जुटी है। ये था मामला- गत वर्ष 28 फरवरी 2023, मंगलवार शाम को दो गुटों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा ग्राम पंचायत द्वारा लगवाए जा रहें सीसी ब्लॉक के लिए रास्ते का लेवलीकरण को लेकर हुआ। इस विवाद में किसनाराम धर्मकांटे के पक्ष द्वारा पंचायत की लेबर के रूप में लगे हुए 50 वर्षीय सांवरमल के सर में चोंटे आई व उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया था। वहीं इसके बाद हुए झगड़े में धर्मकांटे पक्ष के 52 वर्षीय किसनाराम व उसकी पत्नी चैनादेवी, उसका पुत्र नरेन्द्र व मुखराम को चोटें आई। इन चारों को भी श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामला दर्ज किया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गयी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में टॉवर पर चढ़ा किसनाराम खिलेरी।