Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2024। सड़क निर्माण में कार्यरत श्रमिक से मारपीट करने व गालियां देने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। सेरूणा थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत बापेऊ द्वारा निर्माणाधीन ब्लॉक सड़क का कार्य करने वाले श्रमिक 28 वर्षीय मोहनराम पुत्र श्रवणराम नायक निवासी नाथुसर, कालू ने बापेऊ निवासी प्रदीपसिंह पुत्र अमरसिंह राजपुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह करीब 10-11 बजे सी वह सड़क का कार्य कर रहा था। तभी आरोपी वहां आया व ब्लॉक तोड़ने लगा मेरे मना किए जाने पर उसने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ गोमाराम जाट को दी है।
शराब के मामले में फरार युवक आया पुलिस की गिरफ्त में, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व में दर्ज एक शराब के प्रकरण में जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ सबूत मिलने पर थानाधिकारी इंद्रलाल ने एक जने को गिरफ्तार कर लिया। इंद्रलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी मामले में फरार आरोपी 19 वर्षीय विशाल पुत्र किशन भार्गव निवासी गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर को 29 जनवरी की बीती रात गिरफ्तार किया गया।