Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2023। 30 जून को जब स्कूल का समय बीत गया और नाबालिग अपने घर नहीं पहुंची तो पिता सहित परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास प्रारंभ किया। जब स्कूल या श्रीडूंगरगढ़ के स्थानों पर, सहेलियों के घर नहीं मिली तो वे थाने पहुंचे। सीआई अशोक विश्नोई ने परिजनों के आरोप अनुसार धर्मातंरण या लव जिहाद के एंगल को देखते हुए दो टीमें यहां से तुरंत रवाना की। आप भी पढें कैसे पुलिस ने कठोर परिश्रम किया और नाबालिगा व शिक्षिका को सही सलामत श्रीडूंगरगढ़ थाने तक पहुंचा दिया है।

दो स्थानीय टीमें रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीआई अशोक विश्नोई व सीओ रामेश्वर सहारण ने एएसआई पूर्णमल, कांस्टेबल दीपेन्द्र व अनील की टीम को नागौर, अजमेर की ओर रवाना किया गया। वहीं दूसरी टीम हेड कांस्टेबल आवड़दान व अजीत को जयपुर की ओर रवाना किया। एएसआई पूर्णमल की टीम ने नागौर व अजमेर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, दोनों युवतियों के धर्म से संबंधित अनेक स्थानों पर खोजबीन की, सैंकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रेलवे स्टेशन के आस पास की गलियों व दुकानदारों तक से फोटो हाथ में लेकर पूछताछ की। उधर जयपुर में भी हेडकांस्टेबल आवड़दान की टीम भी इसी प्रकार जांच में जुटी रही और रेलवे स्टेशन से सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

एसपी व एडिशनल एसपी ने थामी कमान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों ही युवतियां रसूखदार परिवारों से थी और मामले में नाबालिग के परिजन धर्मातंरण का आरोप लगा रहें थे। कस्बे सहित आस पास के सभी कस्बों में तनाव बढ़ने लगा। 2 जुलाई की शाम होते होते मामला एसपी तक पहुंच गया और देर रात एसपी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर कमान अपने हाथ में ली। एडीशनल एसपी दीपक शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ में ही कैम्प बनाया और मोर्चा संभाल लिया। उधर पुलिस की टीमें आगे बढी और एएसआई की टीम अजमेर से दिल्ली और हेड कांस्टेबल की टीम मुंबई पहुंची। दोनों लापता की लोकेशन दक्षिण भारत की आई तो एसपी तेजस्विनी गौतम ने सीओ मुकेश सोनी व हेडकांस्टेबल वासुदेव को सीधे दक्षिण भारत की ओर रवाना कर दिया।
वाई फाई देने वाले लड़के के घर तक गई टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने ट्रेन में किसी लड़के से वाई फाई लेकर फोन यूज किया और पुलिस उसी लड़के के घर मन्नाचेरी तक पहुंची। मन्नाचेरी में स्टेशन से लेकर लड़के के घर के आस पास की गलियों में भी पूछताछ की गयी। लड़के ने बताया कि नाबालिग लड़की को उल्टियां हो रही थी और वे दोनों बहुत थकी हुई लग रही थी। पुलिस टीमें महाराष्ट्र के मुम्बई, पूना, केरला के कोच्ची, अटानी, अलूवा, एर्नाकुलम, एलफुजा, कोलम, कोट्टीयम, एंटीनजेल, तिरूवंतपुरम व तमिलनाडू के चैन्नई शहरों में पहुंची।

पूरी तरह सीक्रेट रखा पुलिस ने, ऐसे आई पकड़ में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने पूरे अभियान को सीक्रेट रखा। दोनों युवतियां अपने समान विचारों वाली संस्थाओं के ऑफिसों में मदद व शरण के लिए पहुंच रही थी। वे लगातार यात्रा कर रही थी जिससे बुरी तरह थकान में थी। उन कार्यालयों में उन्हें पनाह मिली नहीं और पुलिस इन सभी कार्यालयों तक पहुंची। एसपी ने तमिलनाडू के चैन्नई में इनके समान विचारों के लोगों का एक प्रमुख कार्यालय होने की जानकारी जुटाई और इस पर दोनों का अगला टारगेट तमिलनाडू या चैन्नई जाने का अनुमान लगाया। एसपी ने दोनों स्थानों के पुलिस एसपी को पूरी जानकारी देते हुए उन्हें दस्तयाब करने की बात कही। वहां भी पुलिस एक्टिव हुई और ऐसे में दोनों युवतियों ने वही किया जो पुलिस का अनुमान रहा। वे चैन्नई तो पहुँची पर ऐसे विचारो को सहयोग करने वाले केंद्र में पहुंचने से पहले ही रास्ते में चैन्नई पुलिस की पकड़ में आ गई।

रात दिन जुटी रही पुलिस, एसपी ने की मॉनिटरिंग, साइबर सेल की मुख्य भूमिका, मामला बना हाईप्रोफाइल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने की दोनों टीमों के जवान बिना रूके, बिना थके लगातार दोनों युवतियों की तलाश के अभियान पर जुटा रहा। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण जिला व राज्य पुलिस भी एक्टिव मोड पर कार्य कर रही थी। बीकानेर पुलिस की साइबर सेल ने युवतियों द्वारा फोन व इंटरनेट उपयोग करने के अनुसार लोकेशन के बारे में अपडेट दी और टीमें व अन्य राज्यो की पुलिस सक्रिय रही। बीकानेर एसपी ने चेन्नई पुलिस को उस सेंटर की जानकारी दी तो चैन्नई पुलिस ने दोनों को कार्यालय से पहले ही रास्ते में ही पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवतियों ने जब जब भी फोन का उपयोग किया तब तब उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ की खबरे पढ़ी और अपने वीडियो रिलीज किए।

जताया आभार, परिजन हुए कृतज्ञ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में एसपी तेजस्विनी गौतम, एडिनशल एसपी दीपक शर्मा, सीओ रामेश्वर सारण, सीआई अशोक विश्नोई लगातार टीमों की मॉनिटरिंग कर रहें थे। पूरी तरह से पूरे अभियान को सीक्रेट रखा गया। वहीं स्थानीय पुलिस की दोनों टीमों के जवान एएसआई पूर्णमल, हेड कांस्टेबल आवड़दान, कांस्टेबल दीपेन्द्र, अनील, अजीत सहित सीओ मुकेश सोनी व कांस्टेबल वासुदेव ने लगातार एरोप्लेन से रिक्शों व टेक्सियों की यात्राएं की और दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। दोनों के परिजनों ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए पुलिस का आभार जताया है। बता देवें पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया है तथा बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 30 जून को नाबालिग अपनी शिक्षिका नीदा के साथ गायब हो गई। नाबालिग को दस्तयाब करने की मांग व नीदा के खिलाफ आरोप लगाते हुए परिजनों ने 1 जुलाई को एफआईआर दर्ज करवाई। इसी दिन नीदा के पिता ने भी गुमशुदगी दर्ज करवाई। परिजनों सहित पूरे कस्बे में खबर आग की तरह फैल गई और सैंकड़ो नागरिकों ने घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। बुधवार को युवतियों को दस्तयाब कर लिया गया व आज सुबह साढें पांच बजे वे श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच गई। आगे कार्रवाई जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अध्यापिका को भी मेडिकल के लिए ले जाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाबालिक को मेडिकल के लिए ले जाते हुए पुलिस।