Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2023। गांव समंदसर की राउमावि में बुधवार को सरपंच धन्नीदेवी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल में उत्सव का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर आयोजन में भाग लिया। सरपंच ने बच्चों को सरकारी विद्यालय में भेजने की अपील करते हुए कहा कि यहां बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है वहीं अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है। समारोह में 10वीं व 12वीं कक्षा में टॉपर रहें रामनिवास शर्मा, पूजा शर्मा, वसुंधरा व दसवीं की प्रियंका शर्मा, वसुंधरा स्वामी, रामपाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुष्पा कोली ने विद्यालय के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं कक्षा में 45 विद्यार्थी में से 35 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए और श्रेष्ठ परिणाम रहा है। कोली ने कहा कि तीन विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर तथा 17 विद्यार्थी 75 प्रतिशत ऊपर अंक लाकर स्कूल का मान बढाया है। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए ग्रामीणों की शिकायत का उत्तर देते हुए बताया कि हिंदी व अंग्रेजी के रिक्त पदों पर शिक्षकों की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि खियांराम गोदारा ने सभी विद्यार्थियों का सम्मान किया। डीजे के साथ गांव की मुख्य गलियों में जुलुस निकाला गया।स्कूल स्टाफ लक्ष्मीदेवी, महेंद्रसिंह बैरवा, राजेंद्र सिंह, पिंकूराम ने समारोह की व्यवस्था संभाली व विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मघाराम ने किया व कुन्नाराम शर्मा, बुद्धराम गोदारा, नौरतराम शर्मा, जैसाराम शर्मा, अशोक शर्मा, सोहनलाल शर्मा, कैलाश शर्मा, महिंद्र गोदारा, हरिराम गोदारा, रामनिवास आंवला, मेघाराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय के स्टॉफ सहित विद्यार्थियों ने सरपंच धन्नीदेवी द्वारा आयोजित समारोह में मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य पुष्पा कोली ने बोर्ड कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहें विद्यार्थियों को साफा पहना कर फूलमालाएं पहनाई, व बधाई दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे स्टॉफ ने दी छात्र छात्राओं को दी बधाई, निकाला जुलुस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्रों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के स्म्मानित बुजुर्ग, सरपंच प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य व प्रथम स्थान पर रही छात्रा व छात्र ने किया सरस्वती पूजन।