Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20260712-WA0115
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को तेरापंथ भवन, मोमासर में निःशुल्क महिला स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोमासर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 178 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों के साथ पैप स्मीयर (Pap Smear) जांच भी की गई। जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है। शिविर में बेल्जियम प्रवासी एवं मोमासर निवासी समाजसेवी सुरेंद्र बोरड़ पटावरी, ट्रस्टी किशन लाल पटावरी, विपिन जोशी, महावीर शर्मा तथा विद्याधर शर्मा उपस्थित रहे। शिविर के संचालन में ट्रस्ट प्रतिनिधि राजेश रोहिल्ला के साथ संजय सुथार, सांवरमल शर्मा, मदनलाल शर्मा, भागीरथ प्रजापत, राजेंद्र कुमार, अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती तथा महिला मंडल की सदस्य पुष्पा पटावरी, रश्मि संचेती, पुष्पा कोठारी, किरण पटावरी एवं चंदा बोथरा ने सहयोग किया। शिविर में डॉ. संतोष सुथार, डॉ. श्वेता दाधीच, बजरंग बिस्सू तथा सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मेडिकल सब सेंटर की एएनएम ने भी सेवाएं दी।