Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260712-WA0125
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। क्षेत्र के एक युवक के साथ सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक युवती ने उसे फेसबुक ऐप पर वीडियो कॉल किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर पुलिस अधिकारी बनकर एफआईआर दर्ज करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए हजारों की राशि ऐंठ ली।
शेरूना थाना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गोपालसर का युवक वारदात का शिकार हुआ है। 22 जून को फेसबुक पर एक युवती ने युवक को वीडियो कॉल किया। लड़की न्यूड़ थी तो युवक ने कॉल काट दिया। इसके बाद 27 जून को फिर से लड़की का फेसबुक पर कॉल आया। फिर युवक का न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगने लगी। इसके बाद पुलिस वाला बनकर युवक को वीडियो कॉल किया गया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। अश्लिल वीडियो वायरल होने और केस दर्ज होने की धमकी दी और घर पर पुलिस भेजकर उसे उठा ले जाने और उसे बर्बाद करने की धमकी दी। इस धमकी के बाद युवक डर गया तो उसने वीडियो डिलीट करने के लिए एक यूट्यूबर का नंबर दिया। डरे युवक ने अपने भांजे के फोन पे के माध्यम से 68600 रुपये भेजे। यूट्यूबर ने इसके लिए 68,600 हजार रुपए कई भागों में वसूले। फिर फर्जी पुलिस वाले ने मामले को रफा दफा करने के लिए कोर्ट में फाइन भरने का कहकर 38150 हजार रुपए मंगवाये तब युवक ने रिश्तेदार से वार्ता की तब फ्रॉड का पता चला।इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अनजान नम्बर से वीडियो कॉल ना उठावें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मामले में पुलिस का कहना है कि लोग इस तरह के झांसे में आने से सचेत रहें। वे सावधान होकर झांसे में ना फंसे और न ही किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल पर बात करें। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस तरह के अकाउंट ब्लॉक कर रखें।