Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनू 2024। गुरूवार को सभी मोहल्ले, मंदिरो, गांवो में वट सावित्री व्रत की पूजा अर्चना की जा रही है। सुहागिन महिलाओं ने मंगल वेश पहन कर वटवृक्ष के पत्तो को गहने बनाकर पहने है। महिलाओं ने बड़ के पेड़ की कच्चे दूध, चने, फल-फूल से पूजन करते हुए कहीं 108 परिक्रमा निकाली तो कहीं 108 दीपक जलाएं है। महिलाओं ने वट वृक्ष पर वस्त्र भी चढ़ाए और अखंड सौभाग्य की कामना की और अविवाहित युवतियों ने पूजन कर सुयोग्य वर की कामना की। वट सावित्री व्रत की कथा कहानी भी सुनी गई। आड़सर बास स्थित हनुमानजी मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी और यहां पूजा करती हुई विजयलक्ष्मी ने बताया कि सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना से बरगद यानी वटवृक्ष के नीचे आज के दिन पूजा करती हैं। गुरूवार अलसुबह से ही मंदिरों में वटवृक्षों के नीचे खासी रौनक नजर आ रही है। वार्ड 29 के हरिराम बाबा मंदिर में अमावस्या के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। पुजारी श्रवण कुमार शर्मा ने बताया महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर कथा सुनकर हवन में आहुतियां भी दी। पंडित कृष्ण शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की पूर्णाहुति करवाई और पूरे क्षेत्र की खुशहाली की मनोकामनाएं की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास हनुमानजी मंदिर में मेले का सा माहौल रहा, बड़ी संख्या में महिलाओं ने यहां पहुंच कर वट सावित्री पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने किया पूजन, मांगा अखंड सौभाग्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूतेश्वर मंदिर में महिलाओं ने किया पूजन, कथा सुनकर मांगा सौभाग्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास हरिरामजी मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर में आयोजित हवन में आहुतियां दी महिलाओं ने।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में महिलाओं ने किया पूजन, युवतियों ने भी रखा वट सावित्री व्रत।