Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2024। हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो हादसे हुए जिनमें दो जनें घायल हुए है। सेरूणा के पास अलसुबह 5.30 बजे हुई दुर्घटना में पानीपत से बीकानेर जा रहें एक ट्रक अपने से आगे चल रहें एक ट्रक से जा भिड़ा। ट्रक ड्राइवर और खलासी दोनों घायल हो गए। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि ट्रक के सामने अचानक पशु आ जाने से ओवरटेक करते समय ट्रक आगे चल रहें एक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस ट्रक में सवार जिंद, नरवाणा निवासी ड्राइवर विक्रम और खलासी आकाश घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों ने निकाला और पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। मौके पर लखासर हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने पहुंच कर सामान से भरे ट्रक को क्रेन से हटवा कर हाइवे का रास्ता साफ करवाया। दूसरी ओर देर रात को हाइवे पर रीड़ी से बीकानेर के लिए रवाना हुई एक कार श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही कुछ दूर पर ही अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर पलटा खा गई। इसमें सवार तीन चार जनो में एक जना मामूली चोटिल हुआ। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को निकलवाया और मेडिकल टीम ने चोटिल का प्राथमिक उपचार किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह हुई दुर्घटना में ट्रक चालक व परिचालक दोनों घायल हो गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात पलटी एक कार, गनीमत रही एक जना मामूली चोटिल हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक को हटवा कर रास्ता क्लीयर करवाया।