Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। तहसील के गांव ल्होड़ेरां में 16 अगस्त की रात को एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर एक घर में अनाधिकृत रूप से घुस गया एवं जान से मारने की धमकियां देने लगा और घर में अकेले रह रही विवाहिता ने पड़ौसी के घर भाग कर अपनी जान बचाई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ल्होड़ेरां निवासी निरमा मेघवाल ने इस गांव के लिछमणराम मेघवाल के खिलाफ परिवाद देते हुए मामला दर्ज करवाया है। जिसमें निरमा ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर की चौकी पर अपने बच्चों के साथ 16 अगस्त की रात को सो रही थी। रात करीब करीब 11 बजे आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया एवं गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडिता ने शोर किया आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया व पीडिता ने पड़ौसी के घर जाकर अपनी जान बचाई। वहां से पीडिता ने अपने परिजनों को सूचीत किया तो उसके सास-ससुर आए एवं तब तक आरोपी वहां से भाग छुटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल भगवानाराम करेगें।