Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र इन दिनों जिले भर के चोरों के लिए अपना माल छिपाने के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है। चोरों ने यहां गांव लखासर से दुलचासर की ग्रामीण संपर्क सड़क पर एक खेत मे अपना अड्डा बना लिया और अलग अलग क्षेत्रों से चोरी करके दुपहिया वाहन लाकर यहां छिपाने शुरू कर दिए। लेकिन यह सिलसिला लंबा नही चल पाया और पुलिस के मुखबिरों की नजर खेत में बड़ी संख्या में रखी गई बाइकों पर पड़ गई। गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे मुखबिर द्वारा शेरुणा पुलिस को सूचना दी गई और थानाधिकारी इंद्रलाल ने विशेष टीम का गठन कर शाम 5 बजे लखासर-दुलचासर रोड स्थित जगदीश दर्जी के खेत पर दबिश दी। वहां पर पुलिस को तिरपाल के नीचे ढक कर रखी गई 13 बाइकें और 1 स्कूटी मिली। मौके पर दुलचासर निवासी ओमप्रकाश पुत्र अखाराम कस्वां मिला जिसने यह खेत काश्त के लिए ले रखा है। पुलिस ने उससे इतनी संख्या में दुपहिया वाहनों के बारे में पूछा ओर कागजात मांगे तो ओमप्रकाश जानकारी नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए धारा 102 के तहत चोरी के माल का अंदेशा लगाते हुए सभी वाहनों को सीज कर लिया व ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और सभी वाहनों के इंजन नम्बर, चेसिस नम्बर जिले के सभी थानों में भेजे गए हैं ताकि वाहन जहां से चोरी हुई हो तो उसका पता लग सके। हालांकि चोरों ने सभी वाहनों की नम्बर प्लेट तोड़ कर ही रखे हैं ताकि पहचान न हो पाए। चोरों के लिए श्रीडूंगरगढ़ सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है। यहां कुछ समय पहले पुलिस ने गांव आडसर में भी एक गोदाम पर छापा मार कर बड़ी संख्या में चोरी की बाइके बरामद की थी। और अब चोरी की बाइक का यह दूसरा जखीरा पकड़ा गया है।

यह रहे शामिल, इनकी मुख्य भूमिका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरी की बाइकें धर दबोचने में शेरुणा थानाधिकारी इंद्रलाल की अगुवाई में कांस्टेबल मुकेश कुमार, गौरीशंकर, रामस्वरूप व साइबर सेल के हेडकांस्टेबल दीपक कुमार, दिलीपसिंह की टीम शामिल रही। इनमें शेरुणा थाने के कांस्टेबल मुकेश कुमार, गौरीशंकर, रामस्वरूप की भूमिका मुख्य रही।