Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई है। 35 वर्षीय भानीराम पुत्र जालुराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मूली देवी को 18 जुलाई की शाम अपनी ढाणी में कार्य करते हुए सांप ने काट लिया। परिवादी के भाई प्रभुराम सहित परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह परिवादी सिरोही से पीबीएम अस्पताल पहुंचा। यहां उसे ईलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी गई है।