Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2024। शनिवार सुबह लिखमीसर दिखनादा के 33 केवी जीएसएस पर बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंच कर प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ध्यान रहें यहां गत शुक्रवार से एक सप्ताह हो जाने पर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने व बीते कल ट्रांसफार्मर पहुंचने पर उसे लगाते ही फाल्ट हो जाने पर किसानों के सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने एकजुट होकर मूंगफली को पानी नहीं मिलने से हो रहें नुकसान के बारे में बताते हुए समाधान की मांग की। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा किसानों की बात को प्रमुखता से उठाते हुए शासन प्रशासन तक वास्तविक स्थिति पहुंचाई गई। विभागीय अधिकारी नरेंद्र सोनगरा ने किसानों की नाराजगी बताते हुए तुरंत ट्रांसफार्मर भेजे जाने की बात आला अधिकारियों से कही। बीकानेर से पावर ट्रांसफार्मर लिखमीसर दिखणादा पहुंचा और चार घंटे में उसे लगा कर स्पलाई चालू कर दी गई। किसानों व ग्रामीणों ने टाइम्स को उनकी आवाज बनने पर बार बार आभार जताया गया। ग्रामीणों ने कहा हर गांव, हर ढाणी में क्षेत्र के लोग ही टाइम्स को नहीं पढ़ रहें वरन दूर दराज बैठे प्रवासी व जिला स्तरीय अधिकारी भी क्षेत्र की विश्वसनीय व प्रामाणिक खबरों के लिए टाइम्स पर ही भरोसा करते है। गांव के युवा भागु भुंवाल, राजकुमार डेलू, भंवरलाल डेलू, भागीरथ ज्याणी, हेतराम डेलू, प्रभुलाल जाखड़, पतराम भुंवाल, पप्पू ज्याणी सहित बड़ी संख्या में मौजूद किसानों व ग्रामीणों ने टाइम्स का आभार जताया।