Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2024। क्षेत्र में दहेज के मामले में लगातार घर परिवार उजड़ रहें है। मोमासर निवासी गोरूराम जाट की पुत्री कमला ने जालबसर निवासी पति रामनिवास जाट, ससुर भींयाराम, सास भंवरीदेवी, देवर बलराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2 मई 2017 में रामनिवास के साथ हुआ और माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। विवाह के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसे तंग परेशान करना प्रारंभ कर दिया। उसके बाद उसे दो पुत्रियां पैदा हुई परंतु आरोपी लगातार दहेज की मांग करते रहें। चारों मिलकर मानसिक व शारीरिक क्रुरता करने लगे। आरोपी ने दोनों पुत्रियों सहित परिवादिया के साथ आए दिन गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और करीब 6 माह पूर्व बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। 24 जुलाई 2024 को गांव मोमासर में पिता के घर पंच पंचायती रखी गई। जिसमें परिवादिया के पिता, चाचा लिच्छुराम सहित अन्य समाज के मौजिज लोग मौजूद थे। सभी ने परिवादिया का घर बसाने की बात कही। परंतु आरोपी अपनी मांगों पर अड़े रहें और घर नहीं बसाने की बात कहते हुए परिवादिया के साथ धक्का मुक्की करने लगे। पंचायती में झगड़ा कर जाने लगे तो बिना दहेज ससुराल आने पर बच्चियों सहित उसे जलाकर मार देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपाल को सौंप दी है।