Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2024। बीकानेर जिले के सभी थानों में दर्ज अपराध की सभी खबरें पढें एकसाथ एक नजर में, और रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ सतर्क-
भारत बंद के दौरान दुकानदार से मारपीट, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत बंद के दौरान एक दुकानदार से मारपीट का मामला बज्जू थाने में दर्ज हुआ है। बज्जू खालसा निवासी 33 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र मोहनराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि भारत बंद रैली के दौरान उसकी दुकान बंद करवाने के लिए एकराय होकर अनेक जने आए। परिवादी ने उन्हें दुकान बंद करने की बात कही परंतु आरोपियों ने लाठी से उसके साथ मारपीट की और सिर फोड दिया जिससे वह घायल हो गया। परिवादी ने छोटा फुलासर सरपंच राजूराम मेघवाल, बरसलपुर निवासी कैलाश चंदेल, गोगडियावाला निवासी कालूराम मेघवाल, गणपतराम पुत्र कानाराम, सुरजाराम पुत्र कानाराम मेघवाल निवासी फुलासर, चेतराम मेघवाल रणजीतपुरा, विकास मेघवाल मिठड़िया, किसन पुत्र पुराराम व देवारा पुत्र अखाराम मेघवाल बज्जू, मनमोहन सोलंकी तेजपुरा, चेतनराम रणजीतपुरा व अशोक कुमार मिठड़िया व अन्य 50-60 के खिलाफ आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई प्रेमसिंह को सौंप दी है।
घर से बुलाकर सिर फोड़ दिया, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में गुर्जरों का मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय सलामुद्दीन पुत्र अब्दुल रहमान ने शाहरूख के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई फारूख को शाहरूख नाम के लड़के ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घर से बुलाया और उसका भाई जैन स्कूल के पास गंगाशहर रोड पर पहुंचा तो शाहरूख ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। ईंट से उसका सिर फोड़ दिया और उसे ले जाकर एकांत स्थान पर छोड़ दिया। परिजनों ने उसे पीबीएम में भर्ती करवाया जहां घायल को 7 टांके लगाए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई गौरव बोहरा को सौंप दी है।
अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी के दो मामले दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में नोखा के गांव सलुड़िया निवासी 29 वर्षीय हरिराम पुत्र भैराराज जाट ने अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को रात 8 बजे पीबीएम अस्पताल के सामने से उसकी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई फुसाराम के सुपुर्द कर दी गई है। इसी थाने में पंवारसर कुंआ के पास रहने वाले 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामदेव भाटी ने भी 18 अगस्त को अपनी बाइक मोहल्ले से ही चोरी हो जाने का अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिसकी जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी गई है।
दुकान में घुसकर मारपीट कर रूपए ले भागे, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में जयमलसर निवासी 24 वर्षीय सुंदरलाल पुत्र बेगाराम मेघवाल ने गोपाल पुत्र गिरधारीराम व मनोज पुत्र राजूराम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की और गले से 50 हजार रूपए लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भूराराम के सुपुर्द कर दी गई है।
रात को चोरों ने दुकान से रूपए व चांदी के सिक्के किए चोरी, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में बीकासर निवासी 35 वर्षीय पूर्णाराम पुत्र मोहनराम जाट ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि माहेश्वरी कांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड फर्म में परिवादी सुपरवाईजर पद पर कार्यरत है। 20 अगस्त 2024 को अज्ञात चोर उक्त फर्म में रात्रि के समय ताला तोड़कर घुसे और दुकान के कार्यालय में से 52,800 रूपए व 7 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल पांचाराम को सौंप दी है।
खेत में घुसकर पूरे परिवार को पीटा, महिला ने आरोपियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में नोखा के गांव काहिरा निवासी माडूं देवी पत्नी खेमाराम जाट ने 13 नामजद सहित अन्यों के खिलाफ एकराय होकर खेत में घुसकर उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट करने, खेत से जाली व तार ले जाने व जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप लगाए। पीड़िता ने इसी गांव के ईशरनाथ पुत्र गोविंदनाथ सिद्ध, काननाथ पुत्र खेमनाथ सिद्ध, किशननाथ पुत्र सांवतनाथ सिद्ध, जेठनाथ पुत्र खेमनाथ सिद्ध, पुरनाथ पुत्र हरनाथ सिद्ध, प्रभुनाथ पुत्र रतननाथ सिद्ध, प्रेमनाथ पुत्र नारायणनाथ सिद्ध, भीखनाथ पुत्र हरदेवनाथ सिद्ध, लिछमननाथ पुत्र रतननाथ सिद्ध, शिननाथ पुत्र गोविंदनाथ सिद्ध, सोनी पुत्री हरदेवनाथ सिद्ध, हुकुमनाथ पुत्र खेमनाथ सिद्ध सहित अन्य 14 से 15 लोग 17 जुलाई शाम करीब 6.30 बजे उसके खेत में घुसे और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामनिवास के सुपुर्द कर दी गई है।
पिकअप से किया घायल, नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में गांव गुंदुसर निवासी 32 वर्षीय थानाराम पुत्र दुलाराम मेघवाल ने इसी गांव के अनिल पुत्र रतनाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया की 19 अगस्त को शाम 7.30 बजे उसके ताऊ के लड़कों को आरोपी ने तेज गति में लापरवाही से पिकअप दौड़ाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भागीरथराम के सुपुर्द कर दी है।