Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र कृषि में पूरे प्रदेश में अपना विशेष स्थान रखता है और बिजली व लोन डिफाल्टर किसानों की जमीन नीलामी ये दोनों मुद्दे क्षेत्र की राजनीति में सबसे बड़े मुद्दे है। अब जब चुनावी दौर समाप्त हो गया है तो लोन डिफाल्टर किसानों की जमीनों की नीलामी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा के किसान लिछमादेवी पत्नी रामकरण नायक की 32 बीघा भूमि नीलाम की गई है। लिछमादेवी ने एसबीआई से लोन लिया था व समय पर अदायगी नही करने पर बैंक द्वारा रिकवरी हेतु मामला ऋण वसूली न्याधीकरण में भेजा गया। न्याधिकरण द्वारा भूमि कुर्क कर के नीलामी की गई। ऑनलाइन की गई इस नीलामी में 40.56 लाख रुपये की बोली लगाकर जमीन नीलाम की गई। विदित रहे कि एसबीआई द्वारा अब लोन डिफॉल्टर मामलों में सख्ती का रुख अपनाया गया है एवं इसी माह में एसबीआई द्वारा अकेले श्रीडूंगरगढ़ मुख्य शाखा के माध्यम से ही करीब 30 किसानों के जमीनें नीलामी पर है। शाखा प्रबंधक राकेश ओला ने बताया कि बैंक द्वारा किसान हित में प्रयास करते हुए इन लोन डिफाल्टरों को अंतिम मौका देते हुए सेटलमेंट में रियायत भी दी जा रही है। लेकिन बैंक के प्रयासों को बिल्कुल भी गम्भीरता से नहीं लेने वाले डिफाल्टर किसानों की जमीनों की नीलामी न्याधिकरण द्वारा कि जाएगी और एसबीआई बैंक अपनी रकम वसूल करेगी।