Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2024। मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने के मामले में आज सुबह जमकर हंगामा हुआ। ठेले मालिकों ने अतिक्रमण हटाओं दस्ता टीम का जमकर विरोध किया। पालिका कार्मिक 30 वर्षीय मंगतुराम पुत्र रेवंतराम वाल्मिकी निवासी मोमासर बास ने थाने पहुंच कर एक नामजद सहित अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे वह सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया के नेतृत्व में प्रकाश जावा, हरिप्रसाद सहित ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी की पूरी टीम व पुलिस जाब्ता के साथ मैन बाजार में पालिका के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था। तभी अशोक माली व उसके दो भाई नाम नामालुम व तीन चार अन्य जने हमारे पास आए। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए रेहड़ी गाडा के हाथ नहीं लगाने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। अरोपी ने पीड़ित के चेहरे, होठ, गाल व अन्य जगह शरीर पर चोट पहुंचाई। उसने बताया कि साथी कार्मिकों ने उसे छुड़वाया और आरोपियों ने राजकार्य में बाधा डालते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुबह ही आरोपी को राउंडअप कर लिया था और अब पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वहीं दूसरी और सभी गाडे व ठेले वालों ने भी पुराना बस स्टैंड पर उनके रोजगार स्थल से नहीं हटाने की मांग करते हुए विधायक कार्यालय में पत्र सौंपा है। ठेला चालकों ने कहा कि वे गरीब व बेरोजगार लोग है जो करीब 70 साल से पुराने बस स्टैंड पर गाड़ा लगाकर अस्थाई रोजगार से परिवार पालन करते है। उन्होंने कहा हमारी वजह से बाजार में कोई अव्यवस्था नहीं हुई है और अन्यत्र कोई स्थान नहीं होने के कारण यहां से हटाने पर हमारा रोजगार छीन जाएगा। इन्होंने ठेले व रेड़ियां यहीं लगाने दिए जाने की मांग की।