Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2024। संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की जयंती आगामी 14 अप्रैल को क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाई जाएगी। और इस उपलक्ष्य में आगामी 13 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में रक्तदान शिविर भीम सेना द्वारा आयोजित किया जाएगा। भीम सेना के सोनू ने बताया कि सरदारशहर रोड़ पर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान समाज जाग्रति पर चर्चा भी की जाएगी। भीमसेना के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एंव प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नोसरिया ने बाबा साहब में आस्था रखने वाले समस्त युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने और करवाने का आह्वान किया है। नोसरिया ने बताया कि इस सबन्ध में गांवो में युवाओं से संपर्क किया जा रहा है।