Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में महिला सबन्धी अपराधों में लगातार बढोतरी हो रही है। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर एक और युवती ने अपने पड़ौसी गांव के निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 4 माह पहले अपने घर से अपनी दादी के घर जा रही थी। रास्ते मे केऊ पुरानी निवासी आरोपी लक्ष्मणसिंह व एक अन्य गाड़ी में सवार होकर मिले। आरोपी ने पीड़िता को जबरन गाड़ी में डाल कर सुने खेत मे ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया व उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने उसे किसी को बताने पर धमकाया तो पीड़िता ने इस सबन्ध में किसी को कुछ नही बताया। अब आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है तो पीड़िता ने अपने पिता को जानकारी दी व सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर लिखित रिपोर्ट के माध्यम से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।