Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। मोमासर बास में ससुर के बाहरवें के दिन चार आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट की व पत्नी का सिर फोड़ दिया और पति ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। कालूराम पुत्र सागरमल वाल्मीकि ने आकाश पुत्र श्रवणराम वाल्मीकि निवासी कुचेरा, अभिषेक पुत्र हुकमचंद निवासी बादंराबास, सन्नी पुत्र धर्माराम वाल्मीकि निवासी मोमासर बास के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को उसके पिता के देहांत के बाद उनका बाहरवां था और शाम साढ़े पांच बजे आरोपियों ने अवैध रूप से घर में घुसकर ईंट व पत्थरो से मारपीट करते हुए मेरी पत्नी का सिर फोड़ दिया। पत्नी के गले मे पहना मंगलसुत्र छीन लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।