Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की एकमात्र सीबीएसई स्कूल सेसोमूं ने 12वीं कक्षा के परिणामों में सफलताओं के झंडे गाड़े है। इस परिणाम की विशेषता रही कि एक भी बच्चा फेल नहीं हुआ बल्कि सभी बच्चे 60 प्रतिशत से उपर है। एवं इनमें से अधिकांश के तो 80 प्रतिशत से अधिक अंक आए है। प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बार कार्मस वर्ग में 95.8 अंकों के साथ दिया बाहेती प्रथम, 95 प्रतिशत अंकों के साथ तनीषा लखोटिया द्वितीय एवं 94.4 प्रतिशत के साथ गौरव स्वामी तृतीय स्थान पर रहे है। इनके अलावा भूमिका मूंधड़ा ने 93.8, राहुल कुमार पुरोहित ने 93.8, जानकी झंवर ने 93.6, सार्थक जैन ने 93.4, कन्हैया अग्रवाल ने 92.6, रचना ओझा ने 91.6, निहारिका राठी ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। कार्मस में कुल 39 विद्यार्थी थे एवं इनमें से 12 विद्यार्थियों ने 90 से प्रतिशत से अधिक अंक, 16 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक, 5-5 बच्चे 70 से 80 एवं 60 से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसी प्रकार सांईस वर्ग 87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रभा स्वामी प्रथम, 86.8 अंकों के साथ नवीन गोदारा द्वितीय, 83.4 अंकों के साथ अर्पिता गोदारा तृतीय रही है। साथ ही दिपीका मूंधड़ा ने भी 81.6, खुशी ने 79.6 विज्ञान वर्ग में में कुल 14 बच्चे थे। जिनमें से 90 से 80 प्रतिशत में 4, 70 से 80 प्रतिशत में 7 और 60 से 70 प्रतिशत में 3 बच्चे शामिल हुए है। संस्थाध्यक्ष जगदीश मूंधड़ा एवं उपाध्यक्षा पदमा मूंधड़ा ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए जीवन में उत्कृष्टता के साथ सफल होने का आह्वान किया है। सीईओ घनश्याम गौड़ ने बताया कि सेसोमूं का प्रयास विद्यार्थियों के समग्र विकास का रहता है एवं यही कारण है कि केवल होशियार बच्चों पर अलग से ध्यान देने के बजाए सभी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। और इसी का परिणाम है कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों के प्रतिशत शानदार रहे है।