Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2021। क्षेत्र में चल रहे लॉकडाउन के बाद भी आपसी झगड़ो में कमी नहीं आ रही है और श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में चार जनाें द्वारा घर में घुस कर पति-पत्नी व बेटे काे पीटने का मामला श्रीडूंगरगढ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गाबास के वार्ड 25 की निवासी कश्मीरा बानाे थाने पहुंच कर इसी माेहल्ले के भूरिया तंवर, फेनिया तंवर, सद्दाम, अरशद के खिलाफ घर में घूस कर मारपीट करने का आराेप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। कश्मीरा ने पुलिस काे बताया कि चाराें आरोपी आए दिन उसके पति ईशाक के साथ झगड़ते रहते है एवं साेमवार रात काे आराेपी उसके घर में जबरदस्ती घुस गए एवं उसके पति के साथ लाठियाें से मारपीट शुरू कर दी। वह बीच बचाव के लिए आई ताे उसके बाल पकड़ कर उसके साथ भी मारपीट की और उसके छाेटे से बेटे काे भी जमीन पर पटका। पुलिस ने परिवाद पर मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच एएसआई रविन्द्रसिंह काे दी गई है।