Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2021। मंगलवार को जारी हुई पहली रिपोर्ट के बाद शाम को दूसरी लिस्ट जारी हुई और जिले में कुल 695, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुल 55 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। सुबह जहां 515 रोगी सामने आए इनमे 4 श्रीडूंगरगढ़ के थे और शाम को आई रिपोर्ट में जिले भर में 180 संक्रमित सामने आए जिनमें 51 श्रीडूंगरगढ़ के पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सेवाएं दे रहे एक डॉक्टर दंपति भी संक्रमित आए है व एक 4 महीने का बच्चा भी पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। एक 85 साल की महिला भी पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सोमवार को 128 सेम्पल लिए गए थे जिनमें 48 पॉजिटिव आये है। बता देवें लगातार नागरिक जांच नहीं किये जाने की शिकायतें कर रहें है और कम सैम्पलों में भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव सामने आ रहें है। ऐसे में क्षेत्र के नागरिकों को घरों में रह कर गाइडलाइन का पालन करना ही सुरक्षित है।