Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2022। एक पत्नी ने दहेज के आरोपी पति पर घर में घुस कर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। युवती ने पति के साथ आए एक अन्य पर भी अपहरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गाबास रामसरा निवासी बाबूदेवी पुत्री मालाराम जाट ने अपने पति लालचंद पुत्र श्रवणराम जाट निवासी धीरदेसर चोटियान तथा रामचंद्र पुत्र पोकरराम जाट निवासी उदरासर पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि लालचंद व ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया था तथा उसकी सूचना थाने में दर्ज है। उसने बताया कि वह अपने पीहर रह रही है जहां गत 13 जुलाई को घर में अकेली देखकर आरोपी लालचंद जबरन घर में घुसा व जबरदस्ती करने लगा। वह शोर मचाते हुए बाहर भाग आई तो यहां मोटरसाइकिल लेकर रामचंद्र खड़ा था।दोनों ने जबरदस्ती पकड़ कर मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपहरण का प्रयास किया। तभी मौके पर पहुंचे पिता व ताऊ मामराज ने दोनों के दकालने पर आरोपी धक्का देकर पार्थिया को गिराकर भाग गए। जाते हुए दोनों ने दहेज का मुकदमा दर्ज करवाने का परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।