Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2022। पूरे प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी 4 अगस्त से सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलनरत है। परंतु राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने जबरदस्त संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गौंवंश की सेवार्थ व राष्ट्रीय गौरव के लिए हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग व सेवाएं देने के लिए तत्पर रहने की बात कही है। संघ के मनोज सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लंपी चर्म रोग के फैल जाने की दशा में गौवंश की सेवार्थ जो कार्य ग्राम विकास अधिकारियों को सौंपा जाएगा वे उसे पूरा करेंगे तथा आजादी के अमृत महोत्सव को उत्साह पूर्ण मनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। सिसोदिया ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों पर कर्मचारियों द्वारा शेष सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। संघ के सभी सदस्यों ने इस निर्णय पर सहमति जताते हुए इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी व राष्ट्रीय गौरव से जुड़ने की बात कहते हुए सेवाएं देने की बात कही।