Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2022। फोन पर आपस में बातचीत करने के दौरान हुए विवाद में क्षेत्र के गांव मोमासर में तीन युवकों ने मिल कर एक युवक को पीट दिया। पीड़ित युवक अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास गया तो आरोपी युवक उसे पुलिस चौकी में ही मारने पर उतारू हो गए। ऐसे में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। मोमासर चौकी इंजार्च एएसआई रामनिवास मीणा ने बताया कि मंगलवार को मोमासर के लिछमण मेघवाल को मोमासर निवासी मदनलाल नायक, राकेश जाट एवं मनोज जाट ने पीट दिया। लिछमण अपनी परिवाद लेकर पुलिस चौकी आया तो तीनों युवकों को चौकी बुलाया गया। इस पर तीनों युवक चौकी में पुलिस के पास जाने की हिम्मत कैसे हुई की बात कहते हुए पीड़ित के साथ पुन: मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर तीनों युवकों को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।