Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2022। कस्बे में 2 युवकों को साढ़े तीन लाख रुपये के भरे हुए एवं हस्ताक्षर हो रखें दो चेक घुमचक्कर के पास सड़क पर पड़े हुए मिले। जब रुपयों के लिए भारी लालसा का माहौल चारों तरफ नजर आ रहा हो तो ऐसी छोटी घटना भी सामाजिक चिंतकों को राहत देती है कि कहीं मानव जीवन के मूल्यों के लिए बिना स्वार्थ कार्य हो रहा है। ऐसा कार्य करते हुए दोनों युवकों ने बैंक की शाखा में दोनों चेक लौटा कर ईमानदारी प्रस्तुत की।मोमासर बास निवासी युवक चंद्रप्रकाश व रामदेव सोनी को एक 3 लाख रुपए व दूसरा चेक 55 हजार का पूरी तरह से भरे हुए थे एवं चैकों के पीछे भी खाताधारक के हस्ताक्षर थे। ऐसे में नियमानुसार इन चैकों के माध्यम से सेल्फ भुगतान लिया जा सकता था। लेकिन दोनों जागरूक युवाओं ने एएसआई पूर्णमल की उपस्थिति में इंड्सन बैंक के कर्मचारी को चेक सौंप दिए। कर्मचारी ने युवाओं का आभार प्रकट किया व पूर्णमल ने उनकी पीठ शाबासी से थपथपाई।