Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-23 at 21.31.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव पुंदलसर में 56 वर्षीय ग्रामीण बालुसिंह गत 21 जुलाई को अपने घर से सत्संग जा रहा था एवं रास्ते में गुवाड़ में हो रहे शोर-शराबे पर आपत्ति जताना उसे महंगा पड़ गया। गुवाड़ में शोर-शराबा कर रहे छह जनों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। बालुसिंह ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर चार नामजद सहित छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बालुसिंह ने पुलिस को बताया कि उसे गुवाड़ में हल्ला मचाने पर टोका तो आरोपी भोजराजसिंह, उसके पुत्र जयवीरसिंह एवं प्रेमसिंह, भानीसिंह एवं अन्य दो जनों ने उसके साथ लाठी, थाप मुक्कों एवं लातों से मारपीट की। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए एवं 430 रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने परिवाद पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें।