Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एक शाम नखत बन्ना के नाम 28 जुलाई को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सरदारशहर रोड़ पर तंवर होटल के पास स्थित नखत बन्ना धाम में आगामी 28 जुलाई को एक शाम नखत बन्ना के नाम आयोजित की जाएगी। पुजारी बजरंग लाल सारस्वा ने बताया कि सावन सोमवार के उपलक्ष्य में भजन संध्या शाम 8.30 बजे शुरू होगी एवं गायक कलाकार जोड़ा भाई प्रस्तुतियां देगें।

राजकीय महाविद्यालय द्वारा करवाया गया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य महावीर नाथ सहित स्टाफॅ मौजूद रहे एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रेरणा दी।

श्रीराम मंदिर के शिवालय में सजाया बाबा का रजत-धवल रूप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास स्थित श्रीराम मंदिर के शिवालय में सावन माह के उपलक्ष्य में नियमित सत्संग कार्यक्रम हो रहा है। इन कार्यक्रमों की प्रतिदिन बाबा के श्रृंगार श्रृंखला में बुधवार को रजत-धवल रूप सजाया गया। जिसमें शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा पर चांदी के वर्क से श्रृंगार किया गया। श्रृंगारित रूप ऐसे लग रहा था जैसे पूर्णतया चांदी से बना शिवलिंग एवं प्रतिमा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे व सत्संग करते हुए बाबा के दर्शन किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम मंदिर स्थित शिवालय में सजाया रजत-धवल रूप।

 

चिडपड़नाथजी बगीची में श्रृंगारित बाबा ने मोहा भक्तों का मन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ स्थित बाबा चिडपड़नाथ जी की बगीची में सावन माह पर भव्य शिव दरबार प्रतिदिन नई नई सज्जा के साथ श्रृंगारित हो रहा है। बुधवार को शिवलिंग पर गौरी-पुत्र गणेश का रूप श्रृंगारित किया गया। बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयघोष किए एवं सत्संग में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ स्थित चिडपड़नाथजी बगीची में शिवलिंग पर ही सजाया गणेश-रूप।