Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2023-04-30 at 11.57.18 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रेल 2023। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया वहीं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम में अंजली, आयुष व अनुसूया ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। दोनों खबरें पढें एक साथ एक नजर में।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम का किया स्वागत, ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ किसी निजी समारोह में भाग लेने आए तो श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने मेघवाल का शॉल ओढ़ाकर फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व पार्षद शिव तावणियां, रामप्रताप बलिहारा, गफूर सब्जीफरोश, गजानंद बोहरा, सोहनलाल प्राजपत, कृष्ण नाई, भंवरनाथ बलिहारा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद अर्जुनराम मेघवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अंजली व आयुष व अनुसूया रहे अव्वल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज, हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल की अंजली रेगर जिला मेरिट में प्रथम स्थान पर रही। संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने बताया कि अक्टूबर 2022 में आयोजित इस परीक्षा में शाला की कक्षा 5 की छात्रा अंजली रेगर पुत्री सीताराम रेगर ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार कक्षा 6 के आयुष सकरवाल पुत्र राधेश्याम सकरवाल एवं कक्षा 10 की अनुसूया सारस्वत पुत्री बालचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन विद्यार्थियों को जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में साहित्य, स्मृति चिह्न तथा नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय के स्टाफ ने तीनों बच्चों को शुभकामनाएं दी।