Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-04-30 at 12.59.04 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2023। एक होटल में चार जने पहुंचें, खाना खाया एवं पैसे मांगने पर होटल में तोड़फोड़ कर होटलकर्मियों के साथ मारपीट कर ड़ाली। यह दबंगई की घटना किसी बड़े शहर की नहीं बल्कि श्रीडूंगरगढ़ की है एवं नेशनल हाईवे पर स्थित होटल संचालक ने दो नामजद सहित चार जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस सुत्रों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर मेरा मन होटल स्थित है वहां पर शनिवार दोपहर दो बजे बाद चार जनें पहुंचें और खाना खाया। होटलकर्मियों द्वारा पैसे मांगने पर तोड़ फोड़ करते हुए मारपीट करने लगे। होटल संचालक सुनील मोट ने शनिवार रात थाने पहुंच कर जैताराम जाखड़, भैंरू व अन्य दो जनों के खिलाफ लिखित परिवाद देकर मामला दर्ज करवाया है।