Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित जल जीवन मिशन का पानी अब जल्दी पहुंचने की दिशा में एक ओर कदम शुक्रवार को बढ़ा है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि शुक्रवार को इंदिरा गांधी नहर परियोजना, बीकानेर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ एवं आसपास के गांवों की पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए बनने वाले कवर्ड रिजर्वायर हेतु कंवरसेन लिफ्ट नहर की RD 319(R) पर मोघे की स्वीकृति जारी कर दी गई है। विदित रहे कि इस योजना में 108 गांवों और 37 ढाणियों की पेयजल आपूर्ति के लिए 40 क्यूसेक पानी की स्वीकृति भी दी गई है। इसमें 12 गांव लुणकरणसर के भी शामिल है। विधायक सारस्वत ने इस योजना को गति देने पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार जताया। विधायक सारस्वत ने शुक्रवार को IGNP बीकानेर के चीफ इंजीनियर विवेक गोयल से मुलाकात की एवं स्वीकृति पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर सारस्वत नेयोजना के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए जल्द से जल्द इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए कहा |