Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। मावा खरीद कर भुगतान नहीं करने पर एक दुकानदार ने खरीददार के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है।
बीकानेर के सदर थाने में बंबलू निवासी मनोज जाट ने डेलवां निवासी शुभम व्यास के खिलाफ मावा खरीदने और उसका भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान बीकानेर की पुरानी गिन्नाणी में उदासर हाऊस के सामने मावा खरीदने व बेचने की दुकान है। आरोपी उसका पूर्व से परिचित था और उसकी दुकान नोहर हनुमानगढ़ की दुकान पर मावा भेजने की बात की तो परिवादी ने आरोपी पर विश्वास कर उसे 2 मार्च 2026 से 23 अप्रैल 2023 तक कुल 2,14,472 रूपए का मावा भेज दिया। आरोपी ने उसे 50 हजार का भुगतान कर दिया व बकाया राशि 1,64,472 रूपए कुछ समय बाद देने की बात कही। परिवादी द्वारा पेमेंट मांगने पर आरोपी उसे टालता रहा। जिसे भुगतान के लिए एक लीगल नोटिस भी भेजा परंतु आरोपी ने रूपए देने से इंकार कर राशि हड़प लेने की बात कही। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गोपालदान को सौंप दी है।