Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। मंगलवार को देश भर विनेश फोगाट को लेकर छाया उत्सव का माहौल आज निराशा में बदल गया है। पेरिस ओलम्पिक में आज भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है और रेसलर विनेश फोगाट को डिस क्वालिफाय कर दिया। विनेश को ओलम्पिक महिला कुश्ती से भी अयोग्य करार दे दिया गया है। भारतीय ओलम्पिक संघ ने भी विनेश के अयोग्य होने की पुष्टि कर दी है। विनेश को तय सीमा से ज्यादा शारीरिक भार होने के कारण अयोग्य करार दिया गया है। विनेश 50 किलोग्राम की कैटेगरी में खेलती है और आज वजन मापने पर उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, इसलिए विनेश न तो आज का फाइनल खेल पाएगी और न ही उन्हें इस ओलम्पिक में कोई पदक मिल पाएगा। इस खबर से खेल प्रेमी इससे निराश हुए है।