Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। आस पास की खास खबर में अपराध की खबर जिला बीकानेर से आई है। कोतवाली थाने में गोस्वामी चौक निवासी नमन गोस्वामी पुत्र बृजभूषण गोस्वामी ने दो अज्ञात उठाईगिरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1.10 बजे बर्तन आदि साफ करने का पाऊडर बेचने के बहाने दो अनजान जने हमारे घर आए। घर में बुजुर्ग कनकलता गोस्वामी को झांसे में लेकर उन्होंने चार भरी की सोने की चार चूड़ियां उनसे उतरवा ली और गहने चमकाने के नाम पर एक कटोरे में डालने का झांसा देकर चूड़िया लेकर फरार हो गया। परिवादी ने आस पास पता किया तो जानकारी मिली एक साथी मोटरसाइकिल पर सवार था दूसरा जिसने चूड़ियां लेकर भागा उसके साथ सवार हो गया और दोनों व्यक्ति रामपुरिया हवेली के सामने से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राकेश को सौंप दी।
इस खबर के प्रकाशन का उद्देश्य श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जागरूकता के प्रयास का है। जिससे आम नागरिक अपने घर में बुजुर्गों सहित महिलाओं को ऐसे उठाईगिरों के झांसे में नहीं आने के लिए सचेत कर सकें।