Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लोढेरा के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा का आभार जताया है। प्रधान पति केसराराम गोदारा ने बताया कि मंत्री भंवरसिंह भाटी के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर पूर्व विधायक ने लोढेरा जीएसएस की मांग उनके सामने रखी व भाटी ने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम को 33 केवी जीएसएस का सामान पहुंच गया और कार्य प्रारंभ हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वोल्टेज की कमी से व अघोषित कटौती से पूरा गांव प्रभावित था जिससे अब छुटकारा मिल सकेगा। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामनरायण गोदारा सहित ग्रामीणों ने जीएसएस कार्य शुरू होने पर राहत महसूस की।