Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2021। भीलवाड़ा जिले में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे विधायक गिरधारी लाल महिया का भीलवाड़ा के प्रवासी व स्थानीय नागरिकों ने नागरिक अभिनंदन किया। समारोह में प्रवासी व स्थानीय नागरिकों ने विधायक महिया को फूलमालाएं पहनाई व साफा बंधवा कर सम्मान किया। विधायक के साथ पहुंचे सत्तासर सरपंच सुनिल मलिक, श्रीडूंगरगढ़ उपज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, शिवलाल भादू, रेवंतराम खिलेरी का यहां नागरिकों ने स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर महिया ने सभी को औद्योगिक क्षेत्र में बुलंदियां छूने की शुभकामनाएं दी व प्रवासी नागरिकों की हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। साथ ही विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ में उद्योग के क्षेत्र में निवेश करने एवं विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान विधायक ने श्रीराम मंडल सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की सुंदरकांड पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा टैक्सटाइल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम चाण्डक, श्रीराम सेवा संस्थान भीलवाड़ा के अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता, भीलवाड़ा मजदूर महासंघ के अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी, व्यवसायी राधाकिशन सोमानी, कैलाश तापड़िया, राधेश्याम सोमानी, नंदकिशोर झंवर, शान्ति प्रकाश झंवर, कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन ओंकारमल माली, महेश हुरकट, समाजसेवी गोपाल गोदारा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारी लाल महिया का भीलवाड़ा में प्रवासियों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम मंडल सेवा संस्थान भीलवाड़ा की सुंदरकांड पुस्तिका का विमोचन किया महिया ने प्रवासी व स्थानीय नागरिकों के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक के स्वागत में आतुर नजर आए प्रवासी श्रीडूंगरगढ़ वासी।