Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। 66वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर गांवो में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण व स्कूलें विजयी खिलाड़ियों के स्वागत में सम्मान समारोह के आयोजन कर रहें है। आज गांव लाखनसर और उदरासर में ग्रामीणों ने पलक पांवड़े बिछाए। ग्रामीणों ने नगद पुरस्कार, चांदी के मैडल सहित अनेक उपहार देकर सम्मानित किया।
उदरासर में समारोह का आयोजन, दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन में आयोजित 17 वर्षीय जिला स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का खिताब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदरासर की टीम ने जीता। प्रधानाचार्य राजेश कुमार व विद्यालय स्टाफ ने विजय टीम के खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मान किया। समारोह में ग्राम पंचायत उदरासर के सरपंच किशन गोदारा, धूड़ाराम, श्यामसुंदर सारस्वत, हजारीराम गोदारा, वन्दे मातरम मंच के अध्यक्ष तेजाराम सुथार, दुलदास स्वामी, पीईईओ राजेश कुमार, सुषमा सेन, बालूराम सिंवल, मोहनराम गोदारा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम प्रभारी श्रवणकुमार शर्मा ने बताया कि शूटिंग बॉलीबाल में राज्य स्तर के लिए गोपीचंद गोदारा, यशु स्वामी, धर्मपाल, वुशू खेल में राज्य स्तर के लिए भगवती गोदारा, रॉल बॉल राज्य स्तर के लिए पूनमचंद तावनिया का चयन हुआ है।
लाखनसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, दी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखनसर में ग्रामीणों द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला स्तर पर विद्यालय और ग्राम का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का ग्रामीणों पे सम्मान किया। इस दौरान छात्रा उर्मिला कड़वासरा, सुमन सिद्ध को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य आशाराम पांडर ने बताया कि दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही इन छात्राओं को बोर्ड द्वारा एक सत्र के लिए प्रतिमाह 300 रुपए छात्रवृति के रूप में मिलेंगे। दोनों छात्राओं का साफा पहनाकर माल्यार्पण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि फुसनाथ जाखड़, विशिष्ट अथिति चंदुराम कड़वासरा और राजुराम भादू ने सभी विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने व जीवन में सदैव सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उपप्राचार्य राजुराम खिलेरी व जयपाल सोनी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान बुधाराम डूडी, जयकिशन बांगड़वा, भादरनाथ, लालचंद कड़वासरा, मालाराम जाट, विक्रम सिंह, भैराराम जाट, चंदुराम आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखनसर में छात्राओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ है।