Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। चार दिन पहले घर से निकले एक व्यक्ति का आज पानी की कुंड में संद्गिध हालातों में शव मिला है और व्यक्ति के पुत्र ने जांच की मांग की है। 20 वर्षीय युवक गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसके पिता चौथुराम पुत्र मोडाराम नायक निवासी गुसाईंसर छोटा गत 15 नवंबर को कालू भगत डेरा बाडेला जाने का कह कर निकला था। तीन दिन से पिता के फोन पर संपर्क करने का लगातार प्रयास किया परंतु उनका फोन ऑफ आ रहा था। आज पुत्र पिता की खोज में कालू भगत डेरा बाडेला पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला और जब उसने ईधर उधर तलाश की तो वहां बने पानी के कुंड में उसके पिता का शव तैरता मिला। गोविंद ने पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। कार्यवाहक थानाधिकारी बलवीरसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।