Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। परिसीमन के प्रस्तावों और प्रकाशित सूचियों में ग्राम पंचायत जाखासर भोमसिंहावतान का नवसृजन किए जाने पर आज ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। ग्रामीण लोक सेवा केंद्र पहुंचे और विधायक को साफा पहनाकर, फुलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान स्वागत दल में शामिल गांव के रामेश्वर स्वामी ने बताया कि गंगासिंह शेखावत, लक्ष्मणसिंह शेखावत, सुगनसिंह, आसुसिंह राठौड़, कैप्टन अमरसिंह, मघदास स्वामी, तेजुसिंह, कन्हैयालाल गोदारा, मोहनलाल, धर्माराम, बैगाराम, ओमप्रकाश नाई, सीताराम नाई, नारायणराम गौड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
जाखासर भोमसिंहवतान ग्राम पंचायत का प्रस्ताव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिसीमन के प्रस्तावों में जाखासर भोमसिंहवतान ग्राम पंचायत का सृजन किया गया है। इस नई ग्राम पंचायत में जाखासर भोमासिंहावतान, जाखासर भोमउदयकरणावतान, रानासर नरूकान व रानासर हंसावतान को शामिल किया गया है। वहीं विदित रहें इसमें रानासर नरूकान व हंसावतान के ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए रानासर को कुनपालसर में ही रखने की मांग की है।