Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मौके पर पहुंच कर प्रशासनिक दल ने खुलवाया रास्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कितासर बिदावतान में एक सोलर प्लांट का रास्ता रोक दिया गया। बुधवार को तहसीलदार कुलदीप मीणा की अगुवाई में प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचा। दल ने कीतासर बिदावतान की रोही में खसरा 379/131 और 380/131 से पूर्व में चलानी रास्ते खुलवाए। इस दौरान मीणा के साथ भू अभिलेख निरीक्षक शंकरलाल जाखड़ और हल्का पटवारी पर्वतसिंह सहित पुलिस दस्ता भी मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर बिदावतान की रोही में तहसीलदार पहुंचे मौके पर, खुलवाया रास्ता।

सेसोमूं स्कूल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में चाइल्ड हेल्थ केयर एंड एजुकेशनल फाउंडेशन, मुंबई (एनजीओ) के सौजन्य से कैंसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई से आए संगठन के प्रतिनिधि जुगल नामदेव और अंजना छींपा के पारंपरिक स्वागत से हुई। कार्यक्रम के दौरान जुगल नामदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के विषय में गहन जानकारी दी। उन्होंने कैंसर के प्रकारों और लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते जांच और जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा उपचार है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, नशे से दूरी और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जैसे उपायों को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं में विद्यार्थियों को कैंसर के बारे में विभिन्न जानकारियां, लापरवाही नहीं बरतने की सलाह।