Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
चोरों के भरोसे पकड़ा ग्रामीणों ने, देखें हत्या कर भागे युवकों को पकड़ने का वीडियो।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ के शेरूणा गांव के पास एक युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या करने के मामले जागरूक ग्रामीण पुलिस का बड़ा सहारा बने हैं। ओर ग्रामीणों की जागरूकता से ही इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा इन बदमाशो को पकड़ने के वीडियो वायरल हो रहे हैं और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम ने भी रेड़ा गांव के युवकों से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की है। हत्या करने वाले ये सभी बदमाश बमुश्किल बालिग हुए हैं और इनमे से एक तो नाबालिग ही है। ये अपराधी दिल्ली, बूंदी, बालसमन्द के निवासी हैं। और हत्या के बाद हाइवे को छोड़ कर भागने की फिराक में बाइक पर ही गांवो के रास्ते फरार होने लगे। अपराधी शातिर है और हाइवे पर पुलिस नाकाबंदी होने का अनुमान लगा कर गूगल मैप के सहारे गांवो में से होते हुए भाग रहे थे। ये बदमाश ग्रामीण संपर्क सड़को से होते हुए रात को करीब 1 बजे निकटवर्ती सांडवा थाना क्षेत्र के गांव रेड़ा पहुंचे और वहां पर सीकर जाने का रास्ता पूछा, इस पर ग्रामीणों ने उनको साजनसर होते हुए नोखा-बीदासर रोड़ पर जाने और वहां से सीकर का रास्ता बता दिया। रास्ता बताते ही युवक वहां से निकल लिए लेकिन एक ही मोटरसाइकिल पर सवार पांच जनो को रात को 1 बजे देख के ग्रामीणों को शक हुवा तो गांव की जागरूक युवाओ ने उनका पीछा किया ओर गांव साजनसर में उनको पकड़ लिया। रेड़ा के ग्रामीणों की सूचना पर साजनसर के ग्रामीण भी आगे तैयार थे और साजनसर व रेड़ा के ग्रामीणों ने दोनो ओर से घेर कर इनको पकड़ लिया। साजनसर के ग्रामीणों ने सांडवा पुलिस को सूचना दी तो सांडवा पुलिस रात को करीब 2.30 बजे मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने इनको बैठाए रखा और पुलिस के आने पर पुलिस को सुपुर्द किया। ग्रामीणों द्वारा एक ही बाइक पर सवाई 5 लोगो को पकड़ने के प्रयास में 1 जना भाग छुटा जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। गांव रेड़ा-साजनसर में 5 जनो को पकड़ने के बाद उनसे की गई पूछताछ में छठे जने को भी पकड़ लिया गया है और यह छठा जना गांव दुलचासर का निवासी हैं। अब इस मामले की पूरी जानकारी तो पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा करेगी। इन बदमाशो को पकड़ने वाले ग्रामीणो ने बताया कि पहले तो यही लगा कि युवक मोटरसाइकिल चुरा कर भागे है तो हमने पीछा किया और पकड़ लिया। बाद में उनके खून से सने कपड़े देखे तो अनुमान लगाया कि बाइक लूटने के दौरान मारपीट की होगी किसी से। लेकिन बाद में पता चला कि ये तो हत्या कर भागे थे। नीचे दी गयी यूट्यूब लिंक पर आप भी देखें ग्रामीणों द्वारा इन बदमाशो को पकड़ने का वीडियो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश।