Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
कल सुबह से नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल, जानें आपसे जुडी जरूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2021। अगर आपकी गाडी में आज पेट्रोल, डीजल कम है या आपको शनिवार को कहीं जाने का कार्यक्रम है तो आप अपनी गाडी में पेट्रोल डीजल आज ही भरवा लें। क्योंकि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित पुरे राजस्थान में शनिवार को सभी पेट्रोल पम्प बंद रहेगें। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पुरे प्रदेश में सभी पम्प शनिवार, 10 अप्रेल को सुबह 6 बजे से रात्री 12 बजे तक पूर्णतया बंद रहेगें एवं पेट्रोल, डीजल, आयल की खरीद एवं बिक्री नहीं करेगें। क्षेत्र के बालाजी पेट्रोलियम के दिलीप कुमार इंदौरिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वेट में वृद्धि करने के कारण राजस्थान में पडौसी राज्य हरियाणा एवं गुजरात से 9 रुपए अधिक महंगा पेट्रोल एवं डीजल मिल रहा है। ऐसे में एक दिवसीय सांकितिक हडताल रखी गई। इस हडताल में आम जनता से भी साथ देने की अपील की गई है एवं शुक्रवार को सभी पम्पों पर इस हडताल की जानकारी के पोस्टर चिपका दिए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेट्रोल पम्पों पर लगाये गए हैं हड़ताल के पोस्टर, कल रहेंगे बंद