Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-05-17 at 17.46.19
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2026। गांव रीड़ी का पानी का मसला अभी हल ही नहीं हुआ कि प्रशासन के लिए एक और चुनौती सामने खड़ी हो गई है। कांग्रेस पानी बिजली के लिए 19 को प्रदर्शन करेगी, वहीं गांव मिंगसरिया से पानी के लिए जयपुर पैदल कूच की चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि प्रशासन की वादाखिलाफी से नाराज होकर वे 20 मई 2025 को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में तपती गर्मी में पैदल जयपुर कूच करेंगे। राजेंद्र नोसरिया ने बताया कि गांव में दलित बाहुल्य बस्ती में पानी के प्रबंध को लेकर 25 अप्रैल 2026 धरना प्रदर्शन किया। तीन दिन प्रदर्शन के बाद 27 अप्रैल को प्रशासन ने लिखित में 10 दिन में ट्यूबवेल बनवाने का आश्वासन दिया गया, परंतु विभाग द्वारा दलित बाहुल्य आबादी की जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है, जिससे गरीब जनता प्यास से परेशान हो गई है। ग्रामीण जयपुर पैदल कूच करने वालों की सूची बना रहें है। जिसमें महिलाएं व पुरूषों के नाम लिखे जा रहें है। बता देवें पानी के लिए गांव रीड़ी में शनिवार को युवा टंकी पर चढ़ गए थे व प्रशासनिक दल के तीन दिन में समाधान के आश्वासन पर प्रदर्शन बंद कर ग्रामीण घरों को लौटे। आज सुबह गांव में पानी के टैंकर पहुंचे व ग्रामीणों ने अपने घरों में जरूरत का पानी भरा। वहीं टंकी की सफाई का कार्य भी शुरू हो गया है। परंतु कुछ मौजिज ग्रामीण काम पूरा नहीं होने तक धरना स्थल पर ही बैठ कर निगरानी कर रहें है। निगरानी धरने पर ग्रामीणों ने काम पूरा होने पर ही धरना स्थल से उठने की बात कही है।