Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-17 at 20.39.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। क्षेत्र में हो रहे सड़क हादसों में दुपहिया वाहन सवार युवाओं के असमय हताहत होने की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने क्षेत्र के दुपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का आग्रह किया है। स्वामी ने कहा कि हेलमेट वाहन चालक की स्वयं की सुरक्षा के लिए जरूरी है और आमजन जागरूक होकर सड़क पर चलने के नियमों व सावधानियों का ध्यान रखें। स्वामी के सुपरविजन में रविवार शाम को हैड कांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत, महेश गोदारा, अभिषेक, रामसिंह ने हाइवे पर दो स्थानों पर, एक थाने के सामने व दूसरे झंवर बस स्टैंड पर नाकाबंदी की। पुलिस ने इस दौरान अब तक बिना हेलमेट के दो बाइक सवारों के चालान काटे। वहीं मोटर वाहन अधिनियम के उल्लघंन में 8 वाहन भी सीज किए गए है। पुलिस द्वारा कार्रवाई अभी जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए समझाईश की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 8 वाहनों को सीज किया व दो बिना हेलमेट के चालान काटे।