Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-16 at 22.42.57
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बिना बिजली परेशान किसान, समंदसर में किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल में मूंगफली की फसल में सिंचाई की खासी जरूरत है और किसान पूरी बिजली नहीं मिलने, पूरे वोल्टेज नहीं मिलने, बार बार हो रही ट्रिपिंग से बुरी तरह से परेशान हो रहें है। गांव समंदसर में रविवार को 220 केवी जीएसएस पर किसानों ने प्रदर्शन किया व जमकर विभाग के खिलाफ रोष जताया। बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचे और विधायक को भी फोन पर सूचना देकर हर हाल में पूरी बिजली दिलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और बिजली विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर में किसानों ने किया प्रदर्शन, मांगी हर हाल में पूरी बिजली।

19 अगस्त के प्रदर्शन को लेकर गांवो में जनसंपर्क तेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 19 अगस्त को अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग कार्यालय के आगे होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर सभा की टोलियों ने गांवो में जनसंपर्क तेज कर दिया है। रविवार को किसान सभा की टोलियां जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, सत्तासर, मोमासर, आडसर, सूरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान व सातलेरा सहित करीब  एक दर्जन गांवों में पहुंची और ग्रामीणों को आंदोलन में शामिल होकर स्मार्ट मीटर के विरूद्ध आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया। सभा के नेता कॉमरेड गिरधारी लाल जाखड़ ने कहा कि सरकार द्वारा थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर से किसानों, मजदूरों और आमजन का बिजली बिल भरा जाना दूभर हो जाएगा। बिजली के निजीकरण व महंगाई के खिलाफ 19 अगस्त का प्रदर्शन निर्णायक होगा। किसान नेताओं ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के खेतों में जर्जर पड़े पोल, लंबित ट्रांसफार्मर और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को भी उठाया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में किसान सभा के साथ गौरव टाडा और मदन प्रजापत भी शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्मार्ट मीटर को लेकर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह, गांव गांव पहुंची टोलियां।

तनोटराय पैदल यात्री संघ रवाना होगा 22 को, तैयारियां प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तनोटराय माता मंदिर में धोक लगाने के लिए देराजसर व दुलचासर गांव से पैदल यात्री का जत्था आगामी 22 अगस्त को रवाना होगा। याराना पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष श्रीभगवान नाई ने बताया कि देराजसर व दुलचासर गांव से पैदल यात्रियों का 18 सदस्यीय जत्था अपनी चौथी फेरी के लिए धूमधाम से 22 अगस्त को रवाना होकर 28 अगस्त को रामदेवरा धाम में धोक लगाएगा। यहां से पैदल यात्री रवाना होकर आगामी 3 सितंबर को तनोटराय माता के दरबार में पहुंच कर शीश नवाएंगे। इससे पूर्व रविवार को दुलचासर गांव में संघ रवानगी के बैनर का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में श्रीभगवान नाई, डॉ.जे.पी.चौधरी,गुलराज महिया, हंसराज महिया, गौरीशंकर सुथार,केशराराम भादू, गणेश भादू, मनोज भादू, हरिनारायण सारस्वा,मदनलाल भादू, राकेश सुथार, सीताराम जाखड़, अभिषेक नाई, रामनिवास भादू, रामेश्वरलाल भादू, शंकरलाल भादू, पूनमचंद भादू आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तनोटराय माँ के दर्शनार्थ रवाना होगा संघ, किया पोस्टर का विमोचन।

युवा ने सांसद को घोषणा का स्मरण करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूक व सक्रिय युवा संदीप भारतीय ने रविवार को सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सहायक तेजाराम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संदीप ने ज्ञापन में 14 अप्रैल 2023 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ आने व उस दौरान कस्बे के वार्ड नं. 1 में स्थित मेघवाल समाज कल्याण भूमि पर 10 लाख की लागत से टीन शेड एवं चारदीवारी निर्माण की घोषणा की थी। युवक ने ये कार्य करवाने के साथ सामुदायिक भवन का निर्माण करवाए जाने की मांग की जिससे समाज के कार्यक्रम, बैठकें व सामाजिक गतिविधियां व्यवस्थित हो सकें। संदीप ने तेजाराम द्वारा सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की बात भी बताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूक युवा ने घोषणा का स्मरण करवाते हुए भवन निर्माण करवाने की मांग की।