Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। उपजिला अस्पताल में लंबे समय से फिजिशियन की मांग की जा रही थी। आखिरकार चिकित्सा विभाग ने सुनवाई की और अस्पताल में डॉ श्रवण कुमार मेडिसिन की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। डॉ श्रवण कुमार को सीएचसी घोसुण्डा, चित्तौड़गढ़ से श्रीडूंगरगढ़ एसडीएच में लगाया गया है। विभाग ने प्रदेश भर में 18 चिकित्सकों के तबादले किए है। इसी के साथ श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम हो गई है। आमजन को राहत मिलने के साथ बीकानेर व अन्यत्र चक्कर काटने से राहत मिलेगी। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर एसके बिहानी सर्जन, डॉक्टर एसएस नांगल शिशु रोग विशेषज्ञ व सोनोलॉजिस्ट, डॉ ओमप्रकाश स्वामी एनेस्थेसिया, डॉ गौरव सैनी एमबीबीएस, डॉ सुनील सहारण एनेस्थसिया, डॉ दिनेश पड़िहार शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ जगदीश गोदारा हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ अनवर कादिर टाक हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ ताराचंद गोदारा चर्म रोग विशेषज्ञ नियुक्त है। वहीं बता देवें क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग यहां लंबे समय से की जा रही है। अनेक मंचो पर ये मांग उठाई जा रही है। क्षेत्र की महिलाएं भी ईलाज के लिए परेशान होते हुए अन्यत्र जाने के लिए मजबूर है।