Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। गाली देने पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों के झगड़े में एक युवक का पिता भी कूद पड़ा और एक ही परिवार के पांच जनों ने मिलकर युवक का सिर फोड़ दिया। क्षेत्र के गांव जालबसर निवासी 25 वर्षीय जगदीश पुत्र शिवलाल जाट ने इसी गांव के हेतराम पुत्र मघाराम जाट, हेतराम का बेटा प्रवीण व कैलाश तथा उसके भाई बीरबल के बेटे राधेश्याम और दिनेश के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 26 अगस्त की दोपहर 2.30 बजे गांव में एक दुकानदार हेतराम की दुकान पर घरेलू सामान लेने के लिए गया था। हेतराम ने उससे कहा कि तुने मेरे भाई के लड़के राधेश्याम के साथ लड़ाई झगड़ा क्यों किया.? परिवादी ने उसे राधेश्याम द्वारा गाली देने व मना करने पर उसके ऊपर रेत फैंककर भाग जाने की बात बताते हुए ओलमा दिया। इस पर हेतराम आवेश में आ गया व गालियां देने लगा। रोला सुनकर आरोपी लाठियां लेकर आ गए और जान से मारने की नियत से सिर पर वार कर उसका सिर फोड़ दिया। आरोपियों पर उसके गले से सोने की चैन और 22,700 रूपए जेब से निकालकर छीन लेने का आरोप लगाया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया, तो राहगीरों ने उसके चाचा को फोन कर उसके पड़े होने की सूचना दी। इस पर परिवादी का पिता अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।